श्रद्धा, विश्वास ,भक्ति के चलते लाखों लोगों की आस्था से बासडा देव दरबार में सिर झुकाने आतें:शनिवार व रविवार को विशेष पुजा अर्चना

भगवान देवनारायण का विशालकाय मन्दिर में बिराजमान है घोड़े पर देव दरबार की बड़ी प्रतिमा देखने  मे मनमोहक लगतीं है साथ ही मन्दिर के पास ही माते्श्वरी, महादेव ,हनुमान के दर्शन लाभ ले सकते हैं।

Aug 18, 2023 - 19:38
 0
श्रद्धा, विश्वास ,भक्ति के चलते लाखों लोगों की आस्था से  बासडा देव दरबार में सिर झुकाने आतें:शनिवार व रविवार को विशेष पुजा अर्चना

गुरला (बद्री लाल माली)

गुरलाँ:- हाईवे 758 रगसपुरिया से सात किलोमीटर दूर गुन्दली ग्राम पंचायत का राजस्व गांव बासडा में स्थित देवनारायण भगवान का विशाल मन्दिर  है मेवाड़ रियासत काल के ठिकाना था 
देवनारायण भगवान मे आसपास के 50 किलोमीटर की परिधि के लोगों में देवनारायण भगवान का विशेष लगाव है लोगों में देव दरबार में आस्था, श्रद्धा, भक्ति, विश्वास, चमत्कार देखने को मिलता है पांच सौ किलोमीटर दूर से ही किसी को जहरीले जीवजंतु के लगने पर देवनारायण की जेवडी ( कच्चा धागा) बाध देने से लाभ मिलता है

देवनारायण भगवान का विशालकाय मन्दिर में बिराजमान है घोड़े पर देव दरबार की बड़ी प्रतिमा देखने  मे मनमोहक लगतीं है साथ ही मन्दिर के पास ही माते्श्वरी, महादेव ,हनुमान के दर्शन लाभ ले सकते हैं।मन्दिर के सामने ही छोटा तालाब जिसमें छतरी बना रखीं जो छोटे पुल द्वारा पहुचा जाता है वह शिवलिंग की स्थिति कर रखी है इस तालाब में खुसरा, चर्मरोग होने पर स्नान करने पर रोगों से मुक्ति मिलती है।धार्मिक उत्सव के लिए दशहरा पर रावण दहन होता है।देवनारायण भगवान के माही सप्तमी, भादवी छट को विशाल मेला का आयोजन किया जाता है जो देवनारायण विकास व मैला समिति द्वारा किया जाता है।देवनारायण भगवान के शनिवार व रविवार को विशेष पुजा अर्चना होती है इस दिन लोगों का तांता लगा रहता है क्षेत्र के लोगों का देवनारायण भगवान में लगाव है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................