भाजपा का बूथ विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित

Aug 18, 2023 - 19:34
 0
भाजपा का बूथ विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा का बूथ विजय संकल्प सम्मेलन कस्बे के निजी गार्डन में प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर आमजन को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को बूथ विजय संकल्प अभियान की शपथ दिलाई व आगामी चुनाव में राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी जिताने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर भाजपा की जीत के लिए जुटने का आग्रह किया। जिला प्रभारी रोशनलाल सैनी ने कहा कि जिस भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उसे बखूबी निभाए। ज़िला महामंत्री शिवलाल मीणा ने भाजपा को एकता के साथ जड़ से मजबूत करने व युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने की।बैठक में रामवतार चौधरी, ज़िला मंत्री हरिशंकर, ओमप्रकाश घेसल्या, देवकरण मीना   विजय मीना, सुनीता मीना एंव मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................