रिटायर्ड तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने कहा अवार्ड मिलना मेरे लिए गर्व की बात

Mar 31, 2024 - 15:40
 0
रिटायर्ड तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने कहा अवार्ड मिलना मेरे लिए गर्व की बात

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
राजस्थान निर्माण के 75 वीं  सालगिरह पर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा जयपुर के रतन बाग में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति महामहिम न्यायमूर्ति परमानंद झा अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी थे। विशिष्ट अतिथि वयोवृद्ध  स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक पंडित रामकिशन  शर्मा भरतपुर थे।आयोजक महावीर प्रसाद टोरडी  व एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने राजस्थान सहित विभिन्न प्रांतो से आई  विशिष्ट प्रतिभाओं को साफा शाल  मेडल प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। 
अवार्ड मिलने पर पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रतिभा को अवार्ड मिलना गर्व की बात है। भारत नेपाल समरसता मिशन द्वारा भारत व नेपाल सहित 22 देशों  में आपस में शांति सद्भाव बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मिशन का मुख्य उद्देश्य पंचशील सिद्धांत लागू करना व संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत को वीटो पावर दिलवाना है। 
इससे पूर्व सुबह समरसता मंच की महिला सदस्यों द्वारा कलश यात्रा घोड़ियों पर बैठकर 22 देशों  के राष्ट्रध्वज को लेकर चलना काछी घोड़ी व कालबेलिया नृत्य का आयोजन किया गया। दोपहर को कलश यात्रा में शामिल नारी शक्ति का सम्मान किया गया इस दौरान अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................