मकर संक्रांति पर दातागंज में जगह-जगह खिचड़ी भोज, भंडारे में पहुंच कर विधायक दातागंज ने परोसा प्रसाद

Jan 14, 2025 - 17:41
 0
मकर संक्रांति पर दातागंज में जगह-जगह  खिचड़ी भोज, भंडारे में पहुंच कर विधायक दातागंज ने परोसा प्रसाद

बदायूँ (यूपी/अभिषेक वर्मा) नगर दातागंज में मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने दिन मंगलवार 14 जनवरी को जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी-तहरी का प्रसाद वितरित किया। भाजपा विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया विधानसभा 117 ने नगर में कई जगहों पर पहुंच कर भंडारे में लोगों को प्रसाद परोसा।  हर वर्ष की तरह मकर संक्रांति पर्व पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह करीब दस बजे से लोग प्रसाद वितरित करने लगे थे । नगर की लगभग हर मुख्य स्थानों पर लोग श्रद्धाभाव से खिचड़ी का प्रसाद बांटते दिखे । मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर लोगों ने  गंगा घाट पर गंगा स्नान भी किया। सुबह से लोगों का गंगा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था । लोगों ने स्नान करने के बाद दान-पुण्य भी किया। कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर इस बार दातागंज नगर के स्थानीय लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन कर त्यौहार को धूमधाम से मनाया, कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । आयोजको ने राहगीरों के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जहां उन्हें न केवल गरमा गरम खिचड़ी परोसी गई, बल्कि ठंड से बचाव के लिए कुछ आयोजनकों ने चाय की व्यवस्था भी की, दातागंज विधायक  राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने कई स्थानों पर पहुंच कर स्टॉलों के पास खड़े होकर, लोगों को अपने हाथों से परोस कर खिचड़ी खिलाई, और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी , महाकुंभ से लोगों में उत्साह दिखा है,

इस वर्ष का मकर संक्रांति पर्व विशेष महत्व रखता है,  क्योंकि  प्रयागराज में 12 वर्षो के बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। बड़ी संख्या में  श्रद्धालु महाकुंभ की  ओर  प्रस्थान कर रहे हैं। लोग खबरों से महाकुंभ की तैयारीयों को देख कर विशेष रूप से उत्साहित है, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने  दातागंज नगर में हुए खिचड़ी भोज कार्यक्रम के लिए, स्थानीय लोगों की सराहना की। और खिचड़ी भोज के दौरान महाकुंभ की चर्चाएं   भी होती रही। इस प्रकार मकर संक्रांति का  पर्व सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।वही दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बाबू भैया से  हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व  भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रमुख पर्व  माना जाता है। इस पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने व गरीबों  को पीला भोजन खिचड़ी आदि दान पुण्य करने करना , शास्त्रों के अनुसार एक महत्वपूर्ण दान पुण्य माना जाता है। इस पर्व को देवताओं का दिन मानने की मान्यता है इसलिए मकर संक्रांति के पर्व पर ऋषि मुनि व अन्य लोग नदियों में स्नान कर पुण्य दान किया करते हैं बताया जाता है इस दिन पुण्य दान करने से अनजाने में हुए पापों से  राहत मिलती है एवं घर मे शुख  शांति रहती है शास्त्रों के अनुसार पर्व के अवसर पर नदियों का पानी अमृत में तब्दील हो जाता है इसलिए हिंदू परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति पर लोग गंगा स्नान का विशेष महत्व मानते हैं और जगह जगह पर हवन पूजन करने के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है