गर्मी/ लू-ताप की लहर के समय क्या करें और क्या ना करें - एड्वाइजरी जारी

कोटपूतली-बहरोड़, (10 अप्रैल/भारत कुमार शर्मा) आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा हिट वेव को लेकर एडवायजरी जारी की हैं। जारी एडवायजरी के अनुसार गर्मी/ लू-ताप की लहर के समय क्या करें और क्या ना करें को लेकर जानकारी दी है।
क्या करें? सभी के लिए :
- - रेडियों सुने/टी वी देखें / स्थानीय मौसम की जानकारी के लिए समाचार पत्र पढे या संबधित मोबाईल ऐप डाउनलोड करे।
- - पर्याप्त पानी पिये अपने आप को हाइट्रेटेड रखने के लिए ओआरएस (ओरल रिहाइट्रेशन सॉल्यूसन), घर के बने पेय जैसे लस्सी, निबूं का पानी, छाछ आदि का सेवन करे।
- - हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें।
- - यदि कही बाहर है, तो अपना सिर ढके कपडे, टोपी या छतरी का उपयोग करे। आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करे और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाये।
- - प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षण ले।
नियोक्ता और श्रमिक
- - कार्य स्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करे।
- - सभी श्रमिकों के लिए आराम के लिए छाया, साफ पानी, छाछ, आइस पैक के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस (ओरल रिहाइट्रेशन सॉल्यूसन) का प्रबंध रखे।
- - श्रमिकों के लिए सीधी धूप से बचने के लिए कहे।
- - श्रमसाध्य कार्यों को दिन के कम ताप वाले समय में ही करे।
- - बाहरी गतिविधियों के दौरान विश्राम करने की आवृति और सीमा समय बढाये।
- - श्रमिकों को लू से संबधित चेतावनी के बारे में सूचित करे।
- - जिन श्रमिकों के लिए गर्मी वाले क्षेत्र नए हो, उन्हे हल्का काम और कम घंटों का काम दें।
अन्य सावधानियां
- - बंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को कभी अकेला ना छोडे।
- - पंखें और नम कपडों का प्रयोग करे, ठंडे पानी में स्नान करे।
- - सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग का उपयोग करे। यह भूमण्डलिय ऊष्मीकरण और गर्मी को कम करने में मदद करेगा।
- - पेड लगाये। सूखी पतियों, कृषि अवशेषों और कचरे को न जलाएँ।
- - जल स्त्रोतों का संरक्षण करें। वर्षों के जल को संचयित करे।
- - ऊर्जा - कुशल उपकरणों, स्वच्छ ईधन और ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोंतो का उपयोग करे।
- - अगर आपकों चक्कर आ रहे है या आप अस्वस्थ महसूस कर रहे है तो तुरन्त डॉक्टर के पास जाये या किसी को तुन्त डॉक्टर के पास जाने के लिए कहे।
नया घर बनाते समय
- - नियमित दीवारों की बजाय कैविटी तकनीक का उपयोग करें।
- - चौडी दीवारें बनवाएं। वे घर को ठंडा रखती है।
- - जालीदार दीवारें और लोब वाले उद्घाटनों का निर्माण करें। वे अधिकतम वायु-प्रवाह कर गर्मी को अवरूद्ध करते है।
- - दीवारों को रंगने के लिए प्राकृतिक सामग्री जैसे चूने या मिटटी का उपयोग करें ।
- -यदि संभव हो तो कांच के इस्तेमाल से बचे।
- - निर्माण करने से पहले बिल्डिग
- - टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ से सलाह लें।
मवेशी के लिए
- - पशुओं को छाया में रखें और उन्हे पीने के लिए पर्याप्त, स्वच्छ और ठंडा पानी दे।
- -उनसे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम न लें।
- - शेड की छत को पुआल से ढक दे, तापमान कम करने के लिए इसे सफेद रंग / चूने से रंग दे या गोबर से लीप दें।
- - लेड में पंखे, वाटर स्प्रे और फॉमर्स का प्रयोग करे।
- - अत्यधिक गर्मी के दौरान, पानी का छिडकाव करे और मवेशियों को ठंडा करने के लिए एक जल निकाय पर ले जाए।
- -उन्हे हरी घास, प्रोटीन वसा बाईपास पूरक, खनिज मिश्रण और नमक दें। कम गर्मी वाले घंटों के दौरान उन्हें चरने दें।
क्या न करें (Don't)
- - धूप में बाहर जाने से बचे, खासकर दोपहर 12 और 3 बजे के बीच।
- -यदि दोपहर में बाहर हो, तो भारी कामों से बचे।
- – नंगे पांव बाहर न जायें।
- - दिन के सबसे गर्म समय के दौरान खाना पकाने से बचे। खाना पकाने वाले हिस्से को हवादार बनाए रखने के लिए दरवाजे और खिडकियां खुली रखे।
- - शराब, चाय, कॉफी और कॉबर्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। वे शरीर को निर्जलित करते है।
- - अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें। बासा भोजन ना करे।
- - पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोडे, वे गर्म हवा से प्रभावित हो सकते है।
- - ऐसे बल्बों का उपयोग करने से बचे जो अनावश्यक गर्मी उत्पन्न करते है, ठीक वैसे ही जैसे कि लगातार चलते हुए कम्प्यूटर या बिजली के उपकरण।
लू से प्रभावित व्यक्ति के उपचार के लिए टिप्स :
- - तापमान को कम करने के लिए पीडित के सिर पर गीले कपडे का उपयोग करे/पानी डाले।
- - व्यक्ति को ओआरएस / नीबू, शरबत अथवा जो कुछ भी शरीर को पुनः सकिय करने के लिए उपयोगी हों, पीने के लिए दे।
- - व्यक्ति को तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाये।
- - यदि लगातार उच्च तापमान बना रहता है और सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मतली या भटकाव आदि के लक्षण स्पष्ट महसूस हो तो ऐसी स्थिति में टॉल फ्री नंबर 112, 108 पर कॉल करे।






