सैनी समाज सुधार एवं उत्थान समिति 26 अध्यक्षों की मीटिंग में मृत्यु भोज, प्री वेडिंग, दहेज जैसी कुरीति का उन्मूलन पर जोर

Jun 1, 2025 - 11:46
 0
सैनी समाज सुधार एवं उत्थान समिति 26 अध्यक्षों  की मीटिंग में मृत्यु भोज, प्री वेडिंग, दहेज जैसी कुरीति का उन्मूलन पर जोर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मालाखेड़ा सैनी समाज सुधार एवं उत्थान समिति की मीटिंग रविवार को सैनी स्कूल में रामजीलाल सैनी के अध्यक्षता में आयोजित हुई।  इस अवसर पर, राजगढ़, बहादुरपुर ,रामगढ़ ,नौगावा, गोविंदगढ़ ,लक्ष्मणगढ़, कठूमर, मालाखेड़ा, रैणी, थानागाजी, टहला सहित अन्य तहसीलों के सैनी समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी व गणमान्य जन मौजूद थे। 
 लालाराम सैनी ने समिति की ओर से बनाए गए 15 सूत्रीय एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया गोद भराई, कुआं पूजन, लगन ,जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ को सूक्ष्म रूप से किया जाए। वही प्री वेडिंग, दहेज ,शादी विवाह में नशीले पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाए। इस पर सभी ने सहमति जताई। समाज की ओर से यह भी निर्णय लिया गया है कि निमंत्रण कार्ड के स्थान पर व्हाट्सएप से मैसेज करें। 
नाबालिक युवक युवती को स्मार्टफोन नहीं दें। तथा किसी भी प्रकार के नशे में नहीं जाने दे। उन्होंने  कहा कि सभी फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाते हुए उस बचत की राशि को अपने बच्चों के शिक्षा एवं रोजगार पर खर्च करें।
  महत्वपूर्ण निर्णय में विधवा तलाकशुदा महिलाओं को पुन विवाह करने और उसकी सामाजिक मान्यता मिले इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संगठन मंत्री रमेश चंद सैनी, मंत्री रामजीलाल सैनी, सचिव कन्हैयालाल सैनी, कोषाध्यक्ष नाजिम सिंह ,संयुक्त सचिव गिरधारी लाल , युवा अध्यक्ष हुकुमचंद, युवा सचिव विष्णु, ने भी अपने विचार रखें। 
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष लालाराम सैनी ने कुरीति उन्मूलन सैनी समाज सुधार समिति के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। सैनी समाज में सुधार और उत्थान के लिए कुरीति उन्मूलन के बनाए गए सभी नियम कानून 1 जुलाई से अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सभी तहसील गांव में लागू होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................