यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 सीतारामदास महाराज बलडाधाम ने श्रीराम माहयज्ञ के लिए निमंत्रण किया स्वीकार

Jun 1, 2025 - 17:21
 0
यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 सीतारामदास  महाराज बलडाधाम ने श्रीराम माहयज्ञ के लिए निमंत्रण किया स्वीकार

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना की ग्रामपंचायत नापावाली के पिलाजोड़ा आश्रम पर 12 जून से 20 जून तक आयोजित होनेवाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा के लिए यहाँ से सन्त श्री नारसीदास जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञप्रेमियों का एक शिष्टमंडल यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 सीतारामदास जी महाराज से उनके आश्रम बलडाधाम, नागौर पर मिलकर पिलाजोड़ा आश्रम पर 12 जुन से 20 जून 2025 तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा में आने का नियंत्रण दिया जिसको उन्होंने शहर्ष स्वीकार करते हुए 12 जून को श्रीराम महायज्ञ में पधारकर यज्ञप्रेमियों को आशीर्वाद  व मार्गदर्शन देने का आस्वासन दिया।

यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 सीताराम दास जी महाराज बलडाधाम, नागौर के सानिध्य में अभीतक 108 कुंडीय 102 श्रीराम महायज्ञ शांति पूर्ण सम्पन्न होचुके है। भारतीय पावन भूमि पर अनंत श्री से विभूषित त्याग तपो मूर्ति श्री श्री 108 सीतारामदास जी महाराज बलडा धाम, नागौर के महान संत के तप, भजन बल, गुरुकृपा व श्री हनुमानजी महाराज की प्रेरणा से 2024 तक हिंदुस्तान की पावन पवित्र भूमिं पर देश के अलग अलग राज्यो में आपके सानिध्य से 108 कुंडीय  100 श्रीराम महायज्ञ शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर आपको लोग यज्ञ सम्राट तथा यज्ञ के भीष्मपितामह जैसी उपमा देने लगे। अभी तक आपके सानिध्य में 108 कुंडीय 102 श्रीराम महायज्ञ शांतिपूर्ण सम्पूर्ण हो चुके है। पिछले दो दशक से हिंदुस्तान में शायद ही कोई 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ इनकी अनुपस्थिति में सम्पूर्ण हुआ है। इसीलिये आज इनकी पहचान पूरे हिंदुस्तान में यज्ञ सम्राट व यज्ञ के भीष्मपितामह के रूप में होती है।

इस अवसर पर सन्त श्री नारसीदास जी महाराज के साथ  समाजसेवी रामनारायण बधाल, प्रभुदयाल जाखड़, बीरबल यादव, सूबेदार बनवारी लोचिब, राणासर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जाखड़, पुरानाबस पूर्व सरपंच रणबीर साई, सुभाष जाखड़, शिवराम ओला, राजपाल कार्ष्णिया, राजेश जाखड़, सतपाल, अंकित, सुरेश जाखड़ व दरिया सिंह उपस्थित रहे तथा यज्ञ सम्राट जी से आशीर्वाद लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................