राजगढ़ चिकित्सालय का हुआ ढर्रा खराब सर्जन नहीं होने से किया रैफर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बाहली मैं 11000 की विधुत लाईन से लोहे का सरिया टच होने की वजह से 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको उपचार के लिए राजगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से राजगढ़ अस्पताल में सर्जन नहीं होने के कारण अलवर रैफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुए युवक के परिजन गिर्राज ने बताया सुनील कुमार पुत्र राजेंद्र मोती का बास फिरोजपुर झागीर का रहने वाला है। और राजगढ़ थाना अंतर्गत बहाली गांव में मकान में सरिया बांधने का काम कर रहा था। तभी सरिया 11000 की लाइन से टच हो गया और उसको करंट लग गया जिससे वह नीचे गिरने की वजह से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन सर्जन डॉक्टर ना होने की वजह से युवक को अलवर रैफर कर दिया गया जिसका अलवर अस्पताल में उपचार चल रहा है।






