बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्याम मंदिर से चार धाम श्याम मंदिर तक निकाली शोभायात्रा

Nov 1, 2025 - 14:21
 0
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्याम मंदिर से चार धाम श्याम मंदिर तक निकाली शोभायात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित श्याम मंदिर परिसर में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर सुबह शाम भक्त मंडल के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया l श्याम भक्त मंडल के मीडिया प्रभारी मानसिंह लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्याम मंदिर से सायं काल 5:00 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई चार धाम श्याम मंदिर पहुंची l श्याम भक्त मंडल के मीडिया प्रभारी लाठर के अनुसार श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में चार धाम श्याम मंदिर परिसर में श्याम ज्योति का आयोजन किया गया l इस दौरान बाबा श्याम के छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया l श्याम ज्योति के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक्करों ने भजनों की रस गंगा प्रवाहित की l शोभायात्रा के दौरान कस्बे में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया l शोभायात्रा के दौरान श्याम भक्तों ने नाचकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया l  इस दौरान श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष सुभाष हरलालका, संयोजक रामावतार शाह, मनोज शाह , श्याम भक्त सुशीला शाह ,शिभू शाह ,मखनलाल सैनी ,कालूराम सैनी, जीतू सैनी, दीपक शर्मा, श्याम भक्त अनीता हरलालका, मनोज डडीदार सहित कई श्याम भक्त मौजूद थे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है