राष्ट्रीय गौधन शिखर सम्मेलन 2025 में भरतपुर के स्वदेशी उत्पादों की लगेंगी स्टालें

ग्रामीण नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Nov 1, 2025 - 14:18
 0
राष्ट्रीय गौधन शिखर सम्मेलन 2025 में भरतपुर के स्वदेशी उत्पादों की लगेंगी स्टालें

भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। देश में गौ आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक कृषि, जैविक उत्पादों, ग्रामीण उद्यमिता तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला राष्ट्रीय गौ धन शिखर सम्मेलन 2025 आगामी 5 से 10 नवम्बर 2025 में भरतपुर के स्वदेशी उत्पादों की लगेंगी स्टालें ! यह आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित होगा !
 
यह सम्मेलन देशभर के गौपालकों, किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने उत्पादों और नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय परंपरा में निहित गौ संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और ग्रामीण आजीविका को नई पहचान देना है।
 
इस आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत कोर कमेटी की पूर्व बैठक दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने की। बैठक में आयोजन की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा प्रतिभागी उद्यमियों को स्टॉल प्रबंधन, उत्पाद प्रस्तुति और प्रचार-प्रसार से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
 
गुप्ता ने बताया कि “राष्ट्रीय गौ धन शिखर सम्मेलन 2025 न केवल गौ आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि यह ग्रामीण नवाचार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। यह आयोजन परंपरा और प्रौद्योगिकी के संगम का एक अनूठा उदाहरण होगा, जहाँ ग्रामीण भारत की शक्ति और कौशल को पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।”
 
इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में भरतपुर जिले से आठ चयनित उद्यमी भाग लेंगे, जो जिले की ग्रामीण सृजनशीलता, पारंपरिक ज्ञान और उद्यमशीलता का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये उद्यमी अपने-अपने विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर राष्ट्रीय मंच पर भरतपुर की पहचान को नई ऊँचाई देंगे। भाग लेने वाले उद्यमियों में अमर सिंह नेवाडा – शहद (Honey) उत्पाद, कमल मीना (पाना) – प्राकृतिक खेती एवं गौ उत्पाद, राहुल गुप्ता (भरतपुर) – जूट उत्पाद, ओमवती (नदबई) – तुलसी माता, लक्ष्मी एवं वृद्धि – अचार एवं ग्रामीण गृह उत्पाद, सुमन (कुम्हेर) – परिधान एवं हस्तनिर्मित वस्त्रों, राधेलाल (इंद्रौली) – शुद्ध देशी मिठाइयां, आनंद स्वरूप मुकेश कुमार – भरतपुर की प्रसिद्ध गजक हेतु अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे !
 
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भरतपुर जिले के सभी प्रतिभागी अपने-अपने उत्पादों की आकर्षक, नवोन्मेषी एवं ब्रांडेड प्रस्तुति के माध्यम से जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाएंगे।
 
गुप्ता ने कहा कि “समृद्ध भारत अभियान का उद्देश्य गाँवों में उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। यह सम्मेलन ‘स्वदेशी से स्वाभिमान’ की भावना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा। भरतपुर जिले की सहभागिता से राजस्थान की ग्रामीण परंपरा और नवाचारों को देशभर में सम्मानजनक पहचान प्राप्त होगी।”

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है