फर्जी दस्तावेज तैयार कर आयुष्मान योजना क्लेम के लिए आवेदन करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Nov 22, 2025 - 14:02
 0
फर्जी दस्तावेज तैयार कर आयुष्मान योजना क्लेम के लिए आवेदन करने के दो आरोपी गिरफ्तार

वैर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। रुदावल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में क्लेम लेने के लिए आवेदन करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुदावल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार मीणा ने मामला दर्ज कराया था कि गांव पहाडपुर निवासी मृतक विजेन्द्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाकर आवेदन किया है। रुदावल थाने के एसआई मुरारीलाल ने इस मामले का अनुसंधान करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवेदन करने के मामले में आरोपी गांव निगोही थाना खोह निवासी आकाश पुत्र हरभानसिंह जाटव व पहाडपुर निवासी कुंवरसिंह पुत्र विजेन्द्रसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मर्ग रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट में काट-छांट करके मर्ग व मेडिकल रिपोर्ट को बदल दिया और फर्जी दस्तावेजों में सीढियों से गिरकर मौत होना दर्शा दिया। जबकि आरोपी कुंवरसिंह के पिता की असली मौत सिलिकोसिस बीमारी से हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है