वीएमओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, 25 अगस्त तक ले सकते है प्रवेश

Aug 4, 2025 - 13:59
 0
वीएमओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, 25 अगस्त तक ले सकते है प्रवेश

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 04 अगस्त। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के अकादमिक सत्र जुलाई 2025 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातकोत्तर, स्नातक व डिप्लोमा, सर्टिफिकेट सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थीयों के लिए 25 अगस्त 2025 तक प्रवेश तिथि बढ़ाई गयी है। 
निदेशक क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर डॉ. जीतेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को रेगुलर माध्यम से प्रवेश के लिए समयाभाव है, उन्हें वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा रीति से उच्च शिक्षा पूरा करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी यूजी, पीजी, सर्टीफिकेट जैसे योग विज्ञान डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी किताबें नहीं लेंगे और केवल डिजिटल ऑनलाइन पाठ्य सामग्री लेंगे उन्हें फीस में 15 फीसदी की रियायत मिलेगी। उन्होंने बताया कि महिला विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा, जिसकी फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी।
रोजगारपरक पाठ्यक्रम में छात्रों का रूझान
उन्होंने बताया कि विवि कई प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी चला रहा है। छात्रों को ऐसे कार्यक्रम रोजगार के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में अनेक छात्रों को पत्रकारिता, कंप्यूटर, योग विज्ञान में डिप्लोमा एवं एमबीए जैसे व्यावसायिक रोजगारपरक कोर्स में रुझान बढ़ा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................