जीवन ज्योति परियोजना द्वारा हरसाना में मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव हरसाना में साइटसेवर इण्डिया, स्वास्थ्य विभाग अलवर,व मेटसो इण्डिया द्वारा संचालित जीवन ज्योति परियोजना द्वारा हरसाना में राष्ट्रीय महिला दिवस को नेत्र जागरूकता के रुप में मनाया। जिसमें संस्था के कम्यूनिटी मोबिलाइजर राजेश कुमार जाटव ने बताया कि महिला पर जिम्मेदारी अधिक होने के कारण अपनी आंखों का ध्यान नहीं रख पाती है ओर वे जल्द ही अंधता की ओर चली जाती है।
बताया गया जीवन ज्योति कार्यक्रम द्वारा अपने ब्लाक लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरा नंबर 3 में नेत्र सहायक सरकारी अवकाश को छोड़कर प्रति दिन नेत्र जांच करते हैं व मोतियाबिंद वाले मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर करते हैं जहां उनकी निशुल्क आंखें बनाईं जाती है ओर बताया कि आंखों में परेशानी होने पर तुरंत नेत्र सहायक से परामर्श लें । इसके बाद सभी महिलाओ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा देवी,जमशीदा व साथिन दुर्गा देवी, क्रान्ति महिला मंच मेनेजर कमलेश प्रजापत, अधिकार सखी सलीमन, गीता,सभा मुखिया मिसरो देवी,संतरा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।