चौरी-चौरा CHC में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की मांग, व्यापारी नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

Jun 6, 2026 - 13:42
 0
चौरी-चौरा CHC में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की मांग, व्यापारी नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

चौरी-चौरा (गोरखपुर/ शशि जयसवाल)। क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक व व्यापारी नेता भुवनपति निराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर चौरी-चौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आगामी 30 दिनों के भीतर डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित कराने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख की आबादी की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

30 किमी दूर गोरखपुर दौड़ने को मजबूर हैं मरीज: मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में भुवनपति निराला ने अवगत कराया कि चौरी-चौरा CHC क्षेत्र का मुख्य चिकित्सा केंद्र है, जहाँ रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं के घायलों, अस्थि रोग, टीबी और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को एक्स-रे के लिए 30 किलोमीटर दूर गोरखपुर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में समय पर जांच न होने से मरीजों की जान पर बन आती है।

गरीबों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ, NHM नियमों की अनदेखी: व्यापारी नेता  भुवनपति निराला ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सिर्फ एक एक्स-रे कराने के लिए 500 से 1000 रुपये तक का अतिरिक्त किराया और खर्च वहन करना पड़ता है, जो उनके साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के नियमों के तहत हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्स-रे की सुविधा होना अनिवार्य है, लेकिन चौरी-चौरा में इस नियम की अनदेखी की जा रही है।

मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील: भुवनपति निराला ने जनहित का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। क्षेत्र की जनता को भी पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................