प्रदेश भर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की पेंशन खतरें में: पूर्व की भांति सत्यापन की मांग

Dec 5, 2022 - 18:22
Dec 5, 2022 - 19:56
 0
प्रदेश भर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की पेंशन खतरें में: पूर्व की भांति सत्यापन की मांग

मकराना (नागौर,राजस्थान/मोहम्मद शहजाद) वर्तमान मे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का ई मित्र कियोस्क के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। जिनमें वृद्ध, विधवा, दिव्यांग आदि के बायोमैट्रिक के द्वारा सत्यापन किया जाना है। इस प्रक्रिया में जिनके बायोमैट्रिक स्कैन नही होते है वो संबंधित अधिकारी के समक्ष पेश होकर आधार से लिंक मोबाइल नम्बर से ओ.टी.पी. के माध्यम से अपना सत्यापन करवा सकते है। प्रदेश में ऐसे हजारो पेंशन धारी है जिनके ना तो बायोमैट्रिक स्कैन होते है, और ना आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर लिंक है। वृद्धावस्था, बिमारी से उनका आधार से मोबाइल नम्बर भी लिंक नही हो पा रहा है। जिसके कारण हजारो पेंशनधारकों को सत्यापन से वंचित रहना पड़ सकता है।
विभाग के अनुसार 31 दिसंबर 2022 को सत्यापन की अन्तिम तिथि है। मकराना नगर परिषद की पार्षद निरमा परेवा ने डाँ.समित शर्मा शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व की भांति या सम्बधित अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी अपने स्तर पर अधिकारी के समक्ष पेश होने पर नियमानुसार बिना ओ.टी.पी. बिना बायोमैट्रिक के जीवित पेंशनधारियों का सत्यापन कर सके ताकि पेंशन धारकों को आगामी समय में आर्थिक लाभ मिलता रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है