चांदनी चौक के समीप हुआ भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Oct 13, 2021 - 21:15
 0

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) कस्बे के चांदनी चौक के समीप स्थित एक काम्प्लेक्सस में सुबह दस बजे जिला परिषद अलवर के वार्ड नम्बर छ से भाजपा प्रत्याशी संतोष देवी पुत्रवधू राजाराम सरपंच के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा नेता मोहित यादव ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ विधिवत रूप से किया। तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता ए़ंव राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत भाजपा नेता मोहित यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों का प्रत्याशी ए़ंव समर्थकों द्वारा भारतीय परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। मौके पर  मौजूद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,ए़ंव भाजपा नेता मोहित यादव ने वर्तमान सरकार,ए़ंव विधायक पर शब्दों के कड़े प्रहार करते हुए  जिला परिषद अलवर के वार्ड नम्बर छ से भाजपा प्रत्याशी संतोष देवी के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान चुनाव प्रभारी शिवचरण यादव, प्रदेश मंत्री रोहिताश्व सैनी, कपिल बैध, पूर्व सरपंच श्याम सिंह चौहान,  सुबेसिंह चौहान, बर्डोद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बौहरा, उपाध्यक्ष प्रीतम, रवि शर्मा, बलराम सैनी, सहित भाजपा के कार्यकर्ता ए़ंव समर्थक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................