अलवर: गाड़िया लोहार बस्ती के एक 85 वर्षीय वृद्ध का निधन, आश्चर्यजनक अंतिम यात्रा ने शहर मे मचाया धमाल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में बुधवार को एक अनोखी शव यात्रा देखने को मिली। दरअसल अग्रसेन सर्किल के समीप गाड़िया लोहार बस्ती के एक 85 वर्षीय वृद्ध का निधन हो गया था। आमतौर पर परिवार के बुजुर्ग के निधन के बाद लोग शोक में डूब जाते हैं। लेकिन इस परिवार ने अलग ही जीवट का परिचय दिया।
परिजन और बस्ती के लोग भजनों पर नाचते गाते हुए हाथी घोड़े और ऊंट की सवारी के साथ तीजकी शमशान घाट पहुंचे। इस तरह इन लोगों ने दर्शाया कि मृत्यु एक शाश्वत सत्य है और इसे हंसकर स्वीकार किया जाना चाहिए। जानकारी अनुसार मृतक पांच जिलों का पंच भी बताया फिलहाल परिवार जनों ने तीज की शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया है।
साथ ही परिजनों में यह भी बताया जो यह शव यात्रा निकालने का रिवाज है काफी वर्षों से हमारे चल रहा है इसलिए हम इस रिवाज को कायम करते हुए ऐसी यात्रा निकालते हैं। जानकारी अनुसार उनके शव यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली गुड़गांव हरियाणा राजस्थान से लोग आए हैं।






