शाहपुरा में गांधी जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने निकाली रैली, विधिक डेस्क भी लगायी

Oct 3, 2021 - 00:30
 0
शाहपुरा में गांधी जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने निकाली रैली, विधिक डेस्क भी लगायी


शाहपुरा-भीलवाड़ा/ बृजेश शर्मा

महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शाहपुरा में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी एवं विद्यार्थियों की रैली आयोजित हुई। गांधी दर्शन समिति के मार्गदर्शन में उपखंड अधिकारी डा. शिल्पा सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। हायर सैकंडरी स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शिक्षा विभाग, उपखंड प्रशासन तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में ‘मोहन से महात्मा प्रदर्शनी‘ के अलावा विद्यार्थियों की रैली हुई। जिसमें शाहपुरा नगर के 13 स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी उपखंड अधिकारी डा. शिल्पा सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष मार्ल्यापण करके संगोष्ठि का शुभारंभ किया। बाद में सभी कार्मिकों ने श्रृद्वा सुमन अर्पित किये।
गांधी जयंती के अवसर पर एंव आज़ादी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में प्रदर्शनी में तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा द्वारा भी विधिक साक्षरता डेस्क लगाई जाकर विधिक जानकारी दी गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में शाहपुरा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डा. महावीर कुमार शर्मा, एडीशन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद पारीक, गांधी दर्शन समिति के संयोजक राजेंद्र चोधरी, सह संयोजक अविनाश जीनगर, अनिल बघेरवाल, ममता राजावत, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव वाशिक खां भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................