केंद्रीय सशक्त पुलिस बल परीक्षा में शगुन अग्रवाल के प्रथम स्थान हासिल करने पर महाराज अग्रसेन का छायाचित्र भेंटकर साफा माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत अभिनंदन

Jun 22, 2025 - 14:43
 0
केंद्रीय सशक्त पुलिस बल  परीक्षा में शगुन अग्रवाल के प्रथम स्थान हासिल करने पर महाराज अग्रसेन का छायाचित्र भेंटकर साफा माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत अभिनंदन

बयाना (भरतपुर)  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव राजेश गोयल ने यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशक्त पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा में बयाना निवासी शगुन अग्रवाल को देशभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर उनके निवास पर जाकर महाराज अग्रसेन का छायाचित्र भेंटकर साफा माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। गोयल ने बताया कि शगुन ने अग्रवाल समाज के साथ-साथ बयाना का नाम रोशन किया है। शगुन अग्रवाल को असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए चुना गया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। अग्रवाल समाज की प्रतिभाएं देश और दुनिया के कोने-कोने में समाज का नाम रोशन कर रही हैं। कठिन परिश्रम कर आमजन को सराहनीय सेवा देकर युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित कर रही हैं। राष्ट्रीय सचिव ने अपने समाज के युवाओं से कहा अपने कार्य क्षेत्र में परिश्रम करते हुए ऊंचा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता राजेश गुप्ता शगुन गुप्ता रितु गुप्ता भावना गुप्ता अनीता गुप्ता सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................