जाट समाज का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित,176 प्रतिभाएं हुई सम्मानित
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर कस्बे के पुरुषोत्तमदास आश्रम में रविवार को वीर तेजाजी जाट सेवा समिति की ओर से तीसरा जाट समाज प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष रोशन भौंकरा ने विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ और कांग्रेस नेता अनिल चौपड़ा का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की समिति के लिए भवन होना बहुत जरूरी है। जिसके लिए एक मुहिम चलाई जिसकी शुरुआत विधायक ने एक लाख एक हजार रुपए से शुरू की।इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए समाज के भामाशाहों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगदान दिया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम में शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 121 प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही सरकारी सेवा में चयनित 36 युवाओं और 19 भामाशाहों को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर विधायक कुलदीप धनकड़ एवं अनिल चौपड़ा के द्वारा सम्मानित किया गया।
विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है जो समाज और देश को आगे बढ़ा सकता है। कांग्रेस नेता अनिल चौपड़ा ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में वीर तेजाजी जाट सेवा समिति के सदस्य और समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर थानागाजी उपप्रधान रामनिवास चौधरी,डॉ भीम सिंह, डॉ पूरणमल चौधरी, हरी सिंह, गणेश चौधरी,सुरेश कपूरिया, श्योराण रोलाण, देशराज श्रीराम जाट पलसानिया, लीलाराम चौधरी उपस्थित रहे।