भाजपा मंडल टहला की कार्यकारिणी घोषित

Jun 22, 2025 - 14:49
 0
भाजपा मंडल टहला की कार्यकारिणी घोषित

गोलाकाबास (रितीक शर्मा)    भारतीय जनता पार्टी मंडल टहला में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश और जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की सहमति से टहला मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण शर्मा, पूजा देवी, महेश चंद शर्मा, कविता गुर्जर, श्यामलाल शर्मा, जयसिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है। मंत्री के रूप में रतन सिंह धीरावत, निर्मला देवी, सरदार मीना, ममता मीना, विश्राम गुर्जर, अंजू देवी राजोरिया को मनोनीत किया गया है। महामंत्री के रूप में कप्तान गुर्जर व सियाराम सैनी को जिम्मेदारी दी गई है कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रेम कुमार अग्रवाल को सौंपी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आवाहन किया है कार्यकारिणी में 16 पदाधिकारी एवं 45 कार्य समिति सदस्य सहित कुल 61 सदस्य नियुक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................