कुएं में गिरने से युवक की मौत, गहराई से शव निकालने मे हुई मशक्कत

Jun 27, 2025 - 13:02
 0
कुएं में गिरने से युवक की मौत, गहराई से शव निकालने मे हुई मशक्कत

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) कालबेलियों का खेड़ा (सबलपुरा) निवासी एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, यह हादसा 26 जून को हुआ, लेकिन शव 27 जून को बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान हेमराज के रूप में हुई है, जो प्यास लगने पर कुएं से पानी निकाल रहा था।

एएसआई राजेश मीणा ने बताया कि हेमराज खेत पर स्थित कुएं पर शाम करीब 5:30 बजे वह पानी निकाल रहा था, तभी रस्सी से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर लगभग 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना के बाद STRF टीम व ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। आज प्रशासन और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। हेमराज की डूबने से मौत हो चुकी थी। परिजन बेहद गमगीन हैं और प्रशासन से उचित जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................