पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत् ग्राम मुंडावरा में आयोजित हुआ शिविर
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। यह पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक तहसील में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के संबंध में शिविर लगाए जायेंगे। शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन,शिक्षा और सामाजिक न्याय विभाग की सेवाएं दी जाएंगी। नोडल सेल द्वारा शिविरों की मॉनिटरिंग की जायेगी और प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। ग्राम मुंडावरा में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा तहसीलदार अनिल कुमार कानूनगो अनुराग शर्मा पटवारी अरविंद सैनी, ग्रामीण विकास विभाग/पंचायती राज विभाग से राजेंद्र सिंह नरूका ABDO, रजनीकांत शर्मा VDO, ओमप्रकाश सैनी, ऊर्जा विभाग से नरेश कुमार सैनी टेक्निकल २, कृषि एवं उद्यान विभाग से राजेश गुर्जर कृषि पर्यवेक्षक, खाद्य विभाग से सतवीर जाट, मुकेश कुमार जाट डीलर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्यारेलाल CHO,प्रियंका चौधरी एएनएम , सावत्री यादव CHO, पशुपालन विभाग से मुकेश कुमार सैनी नेतराम सैनी, शिक्षा विभाग से महावीर प्रसाद मीणा प्रधानाचार्य, कमलेश कुमार यादव अध्यापक, कृष्ण कुमार जाट अध्यापक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से योगेश कुमार छात्रावास अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा द्वारा पौधारोपण किया और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ शपथ दिलाकर आमजन को जागरुक किया गया।

