बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का फैसला, कोर्ट ने हत्यारे पति छैल बिहारी को सुनाई उम्रकैद

Jun 27, 2025 - 13:04
 0
बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का फैसला, कोर्ट ने हत्यारे पति छैल बिहारी को सुनाई उम्रकैद

भीलवाड़ा  (मोहम्मद आज़ाद नेब)

बहुचर्चित अमरवासी दोहरा हत्याकांड मामले में अपर सत्र न्यायाधीश केम्प कोर्ट की एडीजे सानिया हाशमी ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। गुस्से और नशे की हालत में मां-बेटे की हत्या करने वाले आरोपी छैलबिहारी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उस पर ₹25,000 का आर्थिक दंड भी लगाया।

यह मामला भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव का है, जहां 29 मार्च 2021 को आरोपी छैल बिहारी ने नशे में धुत होकर पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया।

पीड़िता पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट दीपक पंचोली ने बताया कि न्यायालय में पेश साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर छैलबिहारी को दोषी ठहराया गया। आरोपी की क्रूरता को देखते हुए अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए कठोर सजा दी। कोर्ट के इस फैसले को स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने न्याय की जीत करार दिया है। यह फैसला समाज के लिए संदेश है कि नशे और गुस्से में किए गए अपराध भी कानून की पकड़ से नहीं बच सकते।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................