कुएं में गिरा आवारा सांड, गोरक्षा दल टीम की मदद से जिंदा बाहर निकाला
थानागाजी (किशोरी/रितीक शर्मा) कस्बे के मांदरी मोहल्ले स्थित सूखे पड़े कुएं में विगत रात्रि को एक आवारा सांड गिर गया। सुबह कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने कुएं में अंदर की ओर झाँककर देखा तो सांड पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीण धनपाल मीना ने इसकी सुचना थानागाजी क्षेत्र में कार्यरत गोरक्षा दल सदस्यों को दी। सुचना के बाद पहुंचे गोरक्षा दल ने रस्सों की सहायता से कुएं में उतरकर सांड को रस्सों से बांधकर जिंदा बाहर निकाला एवं घायल सांड का उपचार करवाया। इस दौरान गोरक्षा दल के स्वरूप सिंह,अशोक गुर्जर,डल्लु,रोशन शर्मा,नवीन,नरेंद्र पंडित, ओमप्रकाश सैनी,धनपाल,यशवंत शर्मा, हरीश शर्मा,दिनेश शर्मा,रवि वशिष्ठ आदि मौजूद थे।


