अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की एक महिला सहित चार आरोपीयों को स्विफ्ट कार सहित किया गिरफ्तार

Jul 11, 2025 - 04:14
Jul 11, 2025 - 04:38
 0
अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की एक महिला सहित चार आरोपीयों को स्विफ्ट कार सहित किया गिरफ्तार

मुंडावर (देवराज मीना) मुंडावर थाना पुलिस ने गुरुवार को हनीट्रैप मामलों मे अंतरराष्ट्रीय अंजाम देने वाले गिरोह की एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि इस शातिर गैंग के आरोपियों ने पिछले दिनों सोङावास कोल्ड-ड्रिंक्स एजेन्सी के मालिक को निशाना बनाकर बलात्कार का झूठा प्रकरण दर्ज करवाने की धमकी देकर 7.50 लाख रुपए ऐंठने की साजिश रची थी। जिस पर 5:50 लाख रुपए देना तय हुआ। जिसमें से 50 हजार रुपए मौके पर ही दे दिए गए थे। बकाया रकम के लिए व्यापारी को ब्लैकमेल करने लगे। जिस पर कोल्ड ड्रिंक के मालिक ने 5 जुलाई को मुंडावर पुलिस थाना में इस घटना का मामला दर्ज करवाया था।

प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बनाते थे निशाना- थाना प्रभारी ने बताया कि यह शातिर गैंग व्यापारीयो, दुकानदारो, बिजनेसमैन व्यक्तियो को जाल में फंसाकर मोटी रकम ठगते थे। बहरोड व आस-पास के ईलाके मे करीब आधा कोल्ड ड्रिंक मलिक की कहानी--  सोङावास कोल्ड ड्रिंक्स के संचालक रामपत ने 5 जुलाई को रिपार्ट दर्ज करवाया कि 24 जून  को समय करीब साढे नौ बजे मोबाईल नम्बर 7340515030 से मिस्ङकॉल आई तत्पश्चात दो-बार कॉल कर स्वयं को प्रियंका शर्मा निवासी हरसौरा बताया।

उक्त महिला प्रियंका ने व्हाट्सएप चैटिगं व कॉल कर सम्पर्क बढाने लगी तथा बाद में व्हाट्सएप चैटिंग को वायरल करने का भय दिखाकर मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका व उसके साथ मिले हुये लोगो ने बलात्कार का झूठा मुकदमा लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर 7:50 लाख रुपए की मांग की। लेकिन राजीनामा में 5.50 लाख रुपए देना तय हुआ। जिसमें पचास हजार रुपये मौके पर ही दे दिए गए थे।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –  गठित टीम द्वारा प्रकऱण की गम्भीरता को मध्यनजर रखकर अथक प्रयास करते हुये सक्रिय हनीट्रैप गिरोह के बारे मे आसूचना संकलित की गई। तकनीकि सहायता एवं मुखबीर से निरन्तर सम्पर्क कर गैंग के सरगना एवं सक्रिय सदस्यो की तलाश पहचान के प्रयास किये गये। दिनांक 09-07-2025 को मुखबीर खास से सूचना मिली कि हनीट्रैप गैंग के आरोपी परिवादी से दवाबपूर्वक बकाया रकम लेने के लिये बहरोङ से सोङावास आ रहे है जिस पर सोङावास पुलिस चौकी के सामने आरोपियों की स्विफ्ट कार को रोकना चाहा परन्तु आरोपियों ने कार लेकर भागने के काफी प्रयास किये। गठित टीम की तत्परता एवं सूझबूझ से कार को रोककर आरोपियों दिनेश गुर्जर, सुनील उर्फ धोलिया, सन्नी व प्रियंका को ङिटेन किया गया। उक्त आरोपियों से गहन पूछताछ की जाकर प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त मोबाईल, कार को जप्त किया गया। 

शातिर हनीट्रैप गैंग के मुलजिमान दिनेश गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ हुङ्ङा व प्रदीप मिस्त्री अपने आस-पास के कस्बे बहरोङ, सोङावास, बर्ङोद, नीमराना, नारनौल के प्रतिष्ठित फर्मो, व्यापारीयो, दुकानदारो, संचालको के मोबाईल नम्बर आऱोपी दिनेश यादव को उपलब्ध करवाते है, शातिर आरोपी दिनेश उक्त मोबाईल नम्बर मुलजिमा प्रियंका नायक को देकर उक्त व्यक्ति से कॉल व चैटिंग शुरू करवाता है, प्रियंका उक्त व्यक्ति से मुलाकात करने का दबाव बनाती है। शातिर गिरोह के आरोपीयान योजनाबध्द तरीके से उक्त मुलजिमा प्रियंका की मुलाकात जाल मे फंसे व्यक्ति से करवाते है।

उक्त मुलजिमा उस व्यक्ति से षङयन्त्रपूर्वक शारीरिक सम्बन्ध बनाती है या बनाने की प्रयत्न करती है। गैंग के सदस्य उक्त व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने अन्यथा कई लाख रूपये की मोटी रकम देने की धमकीया देकर पूर्वनियोजित तरीके से मोटी रकम की ठगी करते है। उक्त गैंग द्वारा अब तक बहरोङ, बर्ङोद व आस-पास के करीब आधा दर्ज व्यक्तियो को हनीट्रैप का शिकार बनाकर लाखो रूपये की ठगी करना स्वीकार किया है। ठगी के शिकार व्यक्ति सामाजिक प्रतिष्ठा की वजह से शिकायत दर्ज करवाने से कतराते है। गिऱफ्तारशुदा मुललजिम दिनेश गुर्जर के विरूद्ध धोखाधडी, मारपीट, डकैती, फायर आर्म्स के करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है । मुलजिमान से हनीट्रैप की वारदातो के सम्बन्ध मे गहन अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः- दिनेश गुर्जर पुत्र बाबूलाल गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी कीरतसिहंपुरा (उधनवास) पुलिस थाना सदर बहरोड जिला कोटपूतली-बहरोड़, सुनिल उर्फ धौलिया पुत्र चिरंजीलाल सैनी उम्र 42 साल निवासी सैनी मोहल्ला महेन्द्रगढ जिला महेन्द्रगढ हरियाणा, सन्नी पुत्र श्री कमल नायक उम्र 24 साल निवासी सोहली पुलिस थाना पचेरी कलां जिला झुन्झुनू, प्रियंका पत्नी सन्नी नायक उम्र 22 साल निवासी सोहली पुलिस थाना पचेरी कलां जिला झुन्झुनू

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................