देवउठनी एकादशी पर सिद्ध का तिबारा में आयोजित होगा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन
थानागाजी (किशोरी/ रितीक शर्मा) कस्बे के समीपवर्ती गांव पिपलाई के पास स्थित सिद्ध बाबा के स्थान पर गुरुवार को सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से तय किया गया की 1-नवंबर 2025 देवउठनी एकादशी के अवसर पर सिद्ध का तिबारा के स्थान पर स्थानीय थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना के सानिध्य में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन एवं कार्य व्यवस्था बाबत 41 सदस्य समिति का गठन किया गया। इस दौरान विवाह जोड़े रजिस्ट्रेशन के लिए 5 सदस्य कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी मुखिया व पिपलाई ग्राम पंचायत सरपंच विश्राम मीना ने बताया कि विवाह सम्मेलन हेतु आज से ही रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू कर जोड़े तय करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्राम पंचायत पिपलाई, गुवाड़ा सद्दाराम, नैड़ोली के लोगों ने सम्मेलन में व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी ली है। बैठक में थानागाजी क्षेत्र के गाँवो के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पंगत प्रसादी पाई।


