आबकारी निरोधक टीम ने सीकरी व डीग में कार्यवाही कर 8 हजार लीटर वॉश व 7 भट्टी नष्ट की, हथकड़ शराब बरामद

Jul 28, 2025 - 14:35
 0
आबकारी निरोधक टीम ने सीकरी व डीग में कार्यवाही कर 8 हजार लीटर वॉश व 7 भट्टी नष्ट की, हथकड़ शराब बरामद
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त भरतपुर तथा जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर के द्वारा निर्देशित विशेष अभियान की पालना में सोमवार को एईओ ईपीएफ लखन व्यास के नेतृत्व मे संयुक्त गश्त आयोजित की गई।
रूप सिंह प्रहराधिकारी आबकारी थाना डीग एवं अतिरिक्त चार्ज आबकारी थाना सीकरी मय जाब्ता व आबकारी थाना कुम्हेर मय जाब्ता तथा आबकारी निरीक्षक वृत्त डीग द्वारा गांव सहसन, कुरकैन, घमूडकी, नेतवाडी आदि में संयुक्त गश्त कर कुल 2 प्रकरण दर्ज किए। 1 प्रकरण साधारण श्रेणी का आबकारी थाना सीकरी में व 1 प्रकरण साधारण प्रकृति का आबकारी निरीक्षक वृत्त डीग में दर्ज किये गए। उन्होंने बताया कि जिनमें कुल बरामदगी 11 लीटर हथकड़ शराब व 8000 लीटर वाश तथा 7 भट्टी नष्ट की। आबकारी थाना सीकरी का अभियुक्त गिरफ्तार है व 01 अभियुक्त पुर्व का गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पप्पू सिंह पुत्र दिलीप सिंह जाति रायसिख निवासी सहसन थाना जुरहरा आबकारी थाना सीकरी गिरफ्तार है एवं अभियुक्त राजू सिंह पुत्र सुर्जन सिंह जाति रायसिख निवासी गांधी नगर मोहल्ला सीकरी थाना सीकरी कार्यालय आबकारी निरीक्षक वृत डीग फरार है। आबकारी थाना सीकरी गोपालराम पुत्र सोहनलाल जाति बघेल निवासी नेतवाडी थाना जुरहरा पूर्व का फरार मुल्ज़िम बताया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................