विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजित

Jul 28, 2025 - 14:35
 0
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर पर सोमवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि स्वस्थ प्रकृति में ही स्वस्थ समाज सम्भव है। हवा, पानी, पेड, जीव-जन्तु, खनिज, सूरज की धूप आदि प्रकृति के अंग है। उन्होंने बताया कि हमारा विकास स्वकेन्द्रित है, इसमें मानव की सुविधायें सर्वोपरि हैं। मानव की आदतंे भी विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि नल को खुला छोड देना, कमरे से निकलते वक्त बिजली के बटन को बन्द नही करना, सार्वजनिक परिवहन की जगह व्यक्तिगत वाहन का प्रयोग करना, औद्योगिक अपशिष्ट व घर के कचरे को सडक अथवा जल श्रोतांे में डालना, प्लास्टिक का उपयोग, आवश्यकता से बडे घर बनाना, जंगली जीव-जन्तओं का शिकार, पेड काटना आदि आदतें प्रकृति के लिए घातक हैं। उन्होंने बताया कि हमें भावी पीढियों के लिए स्वस्थ व हरी-भरी प्रकृति छोडनी है तो प्रकृति अनुकूल आदतें अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अधिकाधिक पेड लगाने चाहिए, कागज की जगह डिजिटल लेखन व पत्राचार करंे, जैविक खेती अपनायें, खेती में बूॅद-बूॅद सिंचाई पद्धिति अपनायंे, बायोवेस्ट से कम्पोस्ट बनायंे जैसे कार्य अपनाने चाहिए। प्रकृति हमारी मित्र है, प्रकृति है तो हम हैं, इसके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार ना करे, वरना प्रकृति के प्रकोप से बचना मुश्किल है। डॉ. राहुल कुमार व डॉ. शंकर लाल यादव ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................