विश्व ग्रामीण विकास दिवस पर समृद्ध भारत अभियान ने किया पीपल का पौधारोपण

Jul 6, 2026 - 17:37
 0
विश्व ग्रामीण विकास दिवस पर समृद्ध भारत अभियान ने किया पीपल का पौधारोपण

कुम्हेर, (विष्णु मित्तल)विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर समृद्ध भारत अभियान द्वारा संस्था परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ग्रामीण विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर  बाल विकास परियोजना अधिकारी  महेन्द्र अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण विकास का आधार केवल सड़क, भवन और अन्य आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित, पोषित और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने समृद्ध भारत अभियान द्वारा पर्यावरण एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं और ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरित ग्रामों के निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। पीपल के पौधे का रोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में लेखाकार अनिल गर्ग, पोषण अभियान के ब्लॉक समन्वयक डालचन्द, महिला पर्यवेक्षक पूनम चौधरी, रेखा कुमारी, महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक संगीता कलवानिया, कनिष्ठ सहायक मेघा गर्ग, पप्पू शर्मा, सुनील कुमार, मोनू , अवार तथा ग्राम रिठौटी एवं भटावली की साथिनों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है