टैगोर फाउंडेशन स्कूल में हषोल्लास से मनाई गणेश चतुर्थी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास स्थित कुआं कानुहाला पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व समाजसेवी महावीर प्रसाद सैनी के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने की l कार्यक्रम से पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक व प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले देवों के देव आराध्य देव भगवान गणेश की पूजा अर्चना होती है l डायरेक्टर शैतान सिंह टांक के अनुसार गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की जन्म का प्रतीक है जो बुद्धि समृद्धि और बाधाओ को दूर करने वाले देवता हैं l विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रधानाध्यापक ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर बच्चों को विस्तार से भगवान गणेश जी के जीवन परिचय पर जानकारी दी l इस अवसर पर समाजसेवी महावीर प्रसाद सैनी की तरफ से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई l इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह सैनी, राहुल सैनी, क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी, सुश्री संगीता सैनी, सुश्री अंतिमा सैनी, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l


