उदयपुरवाटी कस्बे में हर्षोल्लास से मनाई गणेश चतुर्थी : गणेश सेवा समिति व सर्व समाज द्वारा किया भंडारे का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l घर-घर में आराध्य देव भगवान गणेश की पूजा अर्चना हुई l अपने आराध्य देव गणेश को मोदक का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी l कस्बे में पांचबत्ती के पास स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही l मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव भगवान गणेश की पूजा अर्चना की l गणेश जी के मंदिर में गणेश सेवा समिति व सर्व समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने दिनभर प्रसादी ग्रहण की l पंडित सोनू महाराज व चेजारा कुमावत समाज समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, उपाध्यक्ष सज्जन कुमार के द्वारा पूजा अर्चना की गई l इस दौरान परमेश्वर लाल ,चिरंजीलाल गौरीशंकर ,कैलाश चंद, रामनिवास ,पूरणमल सैनी, अशोक कुमार सैनी ,कृष्णकांत सोनी, महेश पुरोहित, सुरेश कुमार ,राहुल चेजारा, मनीष, हिमांशु ,सुरेंद्र, पूरणमल रामूका ,विनोद कुमार ,सचिन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे l