श्रीराम कला मण्डल द्वारा रामलीला का भव्य मंचन आज रात्रि से

Sep 21, 2025 - 13:32
 0
श्रीराम कला मण्डल द्वारा रामलीला का भव्य मंचन आज रात्रि से

अंता (शफीक मंसूरी ) सितंबर।अंता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम कला मंडल समिति अंता द्वारा श्रीराम रंगमंच गढ़ में आज सोमवार 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक  प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11.30 बजे तक नगर पालिका अंता के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा जाएगा।

सोमवार को नारद मोह,राम जन्म,मंगलवार को अहिल्या उद्धार,अंबिका पूजन,बुधवार को धनुष यज्ञ,विवाह,गुरूवार को राम वनवास,केवट प्रसंग, शुक्रवार को दशरथ मरण, भरत मिलाप,शनिवार को सीता हरण,श्रीराम सुग्रीव मित्रता, रविवार को लंका दहन,सोमवार को रामेश्वर स्थापना,अंगद रावण संवाद,मंगलवार को लक्ष्मण शक्ति,कुम्भकरण वध, बुधवार को मेघनाथ वध, अहिरावण वध,गुरूवार को रावण वध,श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा।रामलीला को भव्यता प्रदान करने के लिए मंडल के सभी सदस्य कार्य में जुटे हुए हैं।इस बार रामलीला में कलाकारों द्वारा अपने पात्रों को निभाकर अपनी कला का मार्मिक प्रदर्शन किया जाएगा।वही दशहरा के दिन 2 अक्टूबर को गढ़ परिसर से दशहरा मैदान तक आतिशबाजी करते हुए भव्य राम बारात निकाली जाएगी।जिसमे नगर के सभी सनातनी भगवा साफा और कुर्ता पजामा पहने नजर आएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................