सखी क्लब की सावन पूल पार्टी में बिखरे उत्साह के रंग; लहरिया परिधानों में मनाया फ्रेंडशिप डे और सामूहिक जन्मदिन

Aug 4, 2026 - 17:34
 0
सखी क्लब की सावन पूल पार्टी में बिखरे उत्साह के रंग; लहरिया परिधानों में मनाया फ्रेंडशिप डे और सामूहिक जन्मदिन

तिलक-वंदन और फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दिया आत्मीयता का संदेश; तंबोला और 'बरसो रे मेघा' प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

अंता (शफीक मंसूरी)। सावन के पवित्र माह और फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में सखी क्लब द्वारा एक भव्य व रंगारंग सावन पूल पार्टी का आयोजन किया गया। क्लब सदस्या श्रीमती मंजू बंसल की मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्याओं ने पारंपरिक सतरंगी लहरिया परिधानों में सज-धजकर शिरकत की और सावन की उमंग तथा मित्रता के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मेज़बान मंजू बंसल ने सभी सदस्याओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सभी सखियों ने एक-दूसरे की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अटूट मित्रता का संकल्प लिया। सखी क्लब अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया, जिला प्रमुख व सचिव श्रीमती श्रुति सिंघल तथा कोषाध्यक्ष रेखा जैन व चन्द्रकला सेठी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में लहरिया क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसमें रानी नोपड़ा और मधु शर्मा ने संयुक्त रूप से 'लहरिया क्वीन' का खिताब जीता।

जन्मदिन का सामूहिक जश्न और प्रतियोगिताओं का आनंद समारोह के दौरान जून, जुलाई एवं अगस्त माह में जन्मीं क्लब सदस्याओं का सामूहिक रूप से केक काटकर व मुंह मीठा कराकर जन्मदिन मनाया गया। इसके पश्चात आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में तंबोला गेम का खिताब संतोष कासनीवाल ने अपने नाम किया, जबकि ‘‘बरसो रे बरसो मेघा’’ प्रतियोगिता में मृदुला सोनी प्रथम तथा ज्योति जैन द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्याओं ने सामूहिक स्नेहभोज का आनंद लिया। इस अवसर पर बबीता जैन, मेघा जैन, त्रिषला जैन, प्रेरणा शर्मा, विमला जैन, मधु गुप्ता, शालिनी गुप्ता और साधना जैन सहित क्लब की कई सदस्याएं मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................