जंगल से भटका तेंदुआ घुसा घर में, मां बेटे पर किया हमला, 08 मिनट में किया ट्रेंकुलाइज

Nov 1, 2025 - 13:54
Nov 1, 2025 - 13:55
 0
जंगल से भटका तेंदुआ घुसा घर में, मां बेटे पर किया हमला, 08 मिनट में किया ट्रेंकुलाइज

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के एक गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगल से भटका तेंदुआ घर में घुस गया। तेंदुए ने मां और 03 साल के बेटे पर हमला किया था। लेकिन ग्रामिणों की सूझबूझ से तेंदुए को शिकार करने में सफलता हाथ नही लगी। जिस घर में तेंदुआ घुसा उसका दरवाजा ग्रामिणों ने बंद कर दिया था लेकिन तेंदुए ने दरवाजे का एक हिस्सा तोड़कर भाग गया।

मोके पर जमा ग्रामीणों की भीड ने तेंदुए का करीब 500 मीटर तक पीछा किया। बाद में तेंदुआ एक पोल्ट्री फार्म में जा घुसा। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला गया। 

बता दे कि जिले के (कुराबड़) बेमला ग्राम पंचायत के आड़ी तलाई क्षेत्र में शनिवार को बद्रीलाल मीणा के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस गया। उस दौरान घर के आंगन में बद्रीलाल की पत्नी मंजू बाई (25) और तीन साल का बेटा रोहित खेल रहा था। तेंदुए ने दोनो पर झपट्टा मारते हुए दोनों को निचे गिरा दिया, जिससे वे घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंचो ग्रामिणो ने दोनों को मां-बेटे को सीएचसी कुराबड़ में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

ग्रामिणों की सूचना पर उदयपुर से वन्यजीव टीम ने पहुंचकर आठ मिनट में तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया गया। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित पिंजरे में बंद किया और इलाज के लिए उदयपुर के सज्जनगढ़ के लिए रवाना हुई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी रामनारायण डांगी, वनकर्मी ओमप्रकाश, जयसिंह व अन्य स्टाफ, तथा कुराबड़ थाना प्रभारी प्रभुलाल मीणा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है