मौजपुर में मनाया खाटू श्याम जी का पाटो उत्सव

Nov 1, 2025 - 14:15
 0
मौजपुर में मनाया खाटू श्याम जी का पाटो उत्सव

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के मौजपुर में शुक्रवार देर रात  खाटू श्याम जी का पाटोउत्सव जन्मदिवस श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति देवउठनी एकादशी पर  कलाकंद का केक काटकर आतिशबाजी भजनों के साथ श्याम प्रेमियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूरा कस्बाआतिशबाजी व श्री श्याम बाबा के जयकारे से गूंज उठा।  मोहित जैन ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि 9 बजे से श्री श्याम भजनों की अनुपम प्रस्तुति भजन गायकों ने दी। सर्व प्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की। उसके पश्चात - एक तेरा भरोसा है , एक तेरा सहारा है एवं जैसा भी हॅू सांवरिया मुझको अपनी शरण में ले लेना '' तेरा साथ निभायेगा ओ कन्हैया मेरा है विश्वास जरूरी है की भावपूर्ण रचना की प्रस्तुती दी।
 क्या बैकुंठ , क्या स्वर्ग का द्वारा, श्याम है रहता ये कोई और है जहांन , जैसा भी हॅू सावरिया प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों की आंखों को श्याम भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।   । खाटू वाले इतना बता दे - किसलिए चुप बैठे हो। जो श्याम के प्रेमी होते है वह डर-डर के नहीं जीते। श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है की रचना गा कर सबके दिलो में जगह बनाई। साथ ही साथ श्याम जन्मदिन आया मेरा मन हर्षाया है, मेरे खाटू वाले का जन्मदिन आया है की प्रस्तुति दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है