जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय शिविर 21 नवंबर को

Nov 19, 2025 - 13:33
 0
जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय शिविर 21 नवंबर को

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ‘‘आप की पूँजी-आपका अधिकार” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर आधारित जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर आगामी 21 नवंबर को बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस शिविर में समस्त बैंक, बीमा कंपनियाँ, पेंशन विभाग, प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड तथा अवैतनिक निधि से जुड़े अधिकारी सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता अभियान की पंचम चरण श्रृंखला के तहत जिला कलक्टर कमर चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विभिन्न सहायता काउंटर स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों को अनक्लेम्ड जमा, अनक्लेम्ड बीमा दावे, अनक्लेम्ड डिविडेंड, अनक्लेम्ड शेयर, एवं अनक्लेम्ड म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार लाभार्थियों/दावेदारों के केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने, तथा दस्तावेज सत्यापन में भी विशेषज्ञों द्वारा सहयोग उपलब्ध रहेगा, ताकि पात्र व्यक्ति अपनी लंबित राशि एवं निवेश पुनः प्राप्त कर सकें।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने भरतपुर जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर भारत सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएँ। जिला स्तरीय बैंकर्स समिति ने यह संकल्प लिया है कि इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को उनकी जमा पूँजी और निवेश संबंधी अधिकारों के प्रति न केवल जागरूक किया जाएगा, बल्कि उन्हें सरल एवं सुगम तरीके से लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................