कान्स्टेबल भर्ती 2025 अभ्यार्थियों का मेडीकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण 30 को

Dec 26, 2025 - 13:35
 0
कान्स्टेबल भर्ती 2025 अभ्यार्थियों का मेडीकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण 30 को

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर में कान्स्टेबल भर्ती 2025 में चयनित सूची में अंकित अभ्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार को मेडीकल बोर्ड द्वारा कराया जायेगा। 
कमाण्डेन्ट सातवीं बटालियन आरएसी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कान्स्टेबल भर्ती 2025 में चयनित सूची में अंकित अभ्यार्थियों का मेडीकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण 30 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे राज बहादुर मेमोरियल चिकित्सालय में किया जायेगा।

 उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 30 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे बटालियन मुख्यालय पर 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं स्वयं का पहचान पत्र आवश्यक रूप से साथ लेकर पहुंचें। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात् अभ्यर्थियों का प्रातः 9 बजे से पूर्व बायोमेट्रिक मिलान कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राज बहादुर मेमोरियल चिकित्सालय के लिए रवाना किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................