महात्मा गांधी विद्यालय इकरन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Nov 19, 2025 - 13:34
 0
महात्मा गांधी विद्यालय इकरन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महात्मा गांधी विद्यालय इकरन में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता ने बताया कि उपस्थित छात्र-छात्राओं को न्याय आपके द्वार- लोक उपयोगिता समस्याओं का शुलभ और त्वरित समाधान, घरेलू हिंसा और शोषण, जबरन बालश्रम कानूनी संबंधी जानकारी प्रदान की। डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल अधिवक्ता पुनीत गर्ग द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी प्रक्रिया, बाल विवाह अभिशाप एवं उसके दुष्परिणाम, पोक्सो अधिनियम, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, 2024 योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों का हेल्पलाईन नं. 1098, नालसा के टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, अनुसूचित जाति/जनजाति के विरूद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार के अपराधों से संबंधी कानून, नालसा जागृति स्कीम, नालसा संवाद स्कीम, नालसा डाउन स्कीम, नालसा थीम सॉन्ग, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, बिना लाइसेन्स वाहन न चलाना, टैªफिक नियम, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के बारे में बताया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया। विद्यालय के अध्यापक हरदेव सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं  का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................