जन-जन को जोड़ें, हर घर तिरंगा अभियान से - जिला कलक्टर

Aug 11, 2025 - 14:11
 0
जन-जन को जोड़ें, हर घर तिरंगा अभियान से - जिला कलक्टर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 11 अगस्त। युवाओं की बढ़ाएं सहभागिता हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्र में गतिविधियां की जाऐं, अभियान में युवाओं की सहभागिता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मानव श्रृंखलाएं, साइकल रैली, बाइक रैली, रंगोली प्रतियोगिता और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर अभियान में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के संदर्भ में जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से परामर्श लेकर जिले के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक मंडलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और समाजसेवियों को भी आवश्यक रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर बच्चों की चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकती हैं, इससे बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं और तिरंगा रैलियों में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के शेष दिनों में प्रिंट, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया आदि जनसंचार माध्यमों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। रोजाना की गतिविधियों को मीडिया को दें, जिससे जनसामान्य इस अभियान से जुड़ें। 
उन्होंने सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्रों में ब्लॉक, पंचायत स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन और जोड़ने के लिए स्थानीय दुकानदारों, व्यापारिक और व्यावसयिक संगठनों का सहयोग लें। उन्होंने आमजन को आसानी से राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शैक्षणिक संस्थान, चिकित्सा, ग्राम पंचायत भवन सहित सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकॉल के अनुसार झण्डे लगाये जायें। उन्होंने अभियान के अन्तर्गत सरकारी भवनों, ऐतिहासिक स्थलों एवं बाजार तिरंगे रंग में रोशनी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वॉलिन्टियर्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा बाईक रैली आयोजित करने की कार्ययोजना बनाऐं।
उन्होंने कृषि विभाग अधिकारी को कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान पीएम कुसुम के कम्पोनेन्ट-बी के तहत जिले में पात्रजन किसानों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभान्वित किया जाए, जिसमें किसानों को विद्युत बिल से छुटकारा मिलेगा तथा निर्बाध विद्युत सप्लाई मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी विद्युत खपत के अनुरूप सरकारी कार्यालयों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय परिसर में स्मार्ट विद्युत मीटर लगवाने के लिए विद्युत विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में वार्डवार जलभराव की समस्या निस्तारण के लिए बीडीए और नगर निगम के अधिकारी मिलकर प्लानिंग करें जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल पर आने वाले प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, सचिव बीडीए नीलिमा तक्षक, अधीक्षण अभियंता रामहेत मीना, सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................