दिव्यांग दिवस के अवसर पर नेत्र शिविर का बुधवार को आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) उपखंड लक्ष्मणगढ़ मे स्वास्थ्य विभाग अलवर व साईट सेवर्स इंडिया और मेट्सो इण्डिया के सहयोग से चलाये जा रहे ग्रामीण नेत्र स्वास्थ कार्यक्रम जीवन ज्योति परियोजना के द्वारा दिव्यांग दिवस के अवसर पर लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक अस्पताल पर 3 दिसंबर बुधवार को प्रात: 9 बजे से नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राजेश कुमार ने बताया है कि ये कैंप राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोजपुर रोड़ लक्ष्मणगढ़ मे लगाया जायेगा। जिसमें नेत्रों की जांच व दवाई वितरण की जाएगी ।जिसमे संस्था के सहयोग से जरुरत मंद लोगो को चश्मे वितरण किये जाएंगे व जांच के दौरान मोतियाबिंद मरीजो को अलवर राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में ऑपरेशन कराए जाएंगे। मरीज को अलवर ले जाने लाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।

