मनरेगा कार्यो का अवलोकन कर श्रमिको को मास्क वितरण किये

Jun 19, 2020 - 19:28
 0
मनरेगा कार्यो का अवलोकन कर श्रमिको को मास्क वितरण किये

सकट अलवर

सकट 19 जून  क्षेत्र की कुंडला ग्राम पंचायत के विभिन्न गाँवो में चल रहे मनरेगा कार्यो का ब्लॉक समसा आरपी सोनू मीना व दीनदयाल शर्मा ने अवलोकन किया। साथ ही मनरेगा श्रमिकों को शिक्षाविद रामनिवास झालाटाला के नेतृत्व में  कार्यस्थल पर मास्क वितरित कर सोसियल डिस्टन्स का संदेश दिया।

कुंडला पंचायत के नववास, खेडली, देवती, रामसिंहपुरा, कुंडला,कुचा, गांवों में विभिन्न 10 कार्यस्थलों पर श्रमिको को जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी क्षमा बाईं मीना ,पंचायत सहायक विकास शर्मा , सहित श्रमिक मौजूद थे।

संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow