लक्ष्मणगढ़अभिभाषक संघ के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) अभिभाषक संघ की एक सभा का आयोजन न्यायालय परिसर में संघ अध्यक्ष एडवोकेट प्रहलाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अभिभाषक संघ के निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नितिन जैन ने बताया कि बैठक में 12 दिसंबर को अभिभाषक संघ के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। इस बैठक में अभिभाषर संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


