राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह हुआ आयोजित

Jan 31, 2026 - 13:49
 0
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह हुआ आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शनिवार को जिला प्रादेशिक परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। 
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी  इन्दू मीणा ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को प्रदेश में शून्य मृत्यु माह के रूप में मनाया गया। इस वर्ष की थीम सीख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन रही जो शिक्षा के माध्यम से सुरक्षा की आदतें विकसित करने तथा आधुनिक तकनीकों रिफ्लेक्टिव टेप, ब्लिंकर, सेफ्टी स्टिकर आदि के उपयोग से सड़क व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित थी। माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ, जन जागरूकता हेतु सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना करना, दोपहिया वाहन रैली, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख चौराहों पर हेलमेट-सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट, मोबाइल फ्री ड्राइविंग आदि की समझाइश, ट्रेक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाना, प्राइवेट बस स्टैंड पर व्यवसायिक वाहन चालकों का प्रशिक्षण, पैदल रैली, पम्फलेट-ब्रोशर वितरण, माता-पिता को सड़क सुरक्षा के प्रति पत्र लेखन प्रतियोगिता आदि गतिविधियों आयोजित की गई। उन्होंने आमजन से सड़क सुरक्षा के प्रति सतत जागरूक रहने का संदेश दिया।

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अभय मुदगल ने भी माह की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा दैनिक जीवन में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु माह दिसंबर 2025 में 12 युवा स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में नियुक्त किया गया थाए जो दुर्घटना स्थलों पर घायलों की तत्काल सहायता प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। ये सभी प्रयास सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने और शून्य मृत्यु के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुए। सड़कें सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं बल्कि जीवन का आधार हैं। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने और रिफ्लेक्टिव सामग्री का उपयोग जैसे छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। सीख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन सिर्फ एक थीम नहीं बल्कि एक संकल्प है शिक्षा से जागरूक बनें तकनीक से सुरक्षित रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
समारोह में सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, स्लोगन, पत्र लेखन, प्रश्नोत्तरी आदि में विजयी रहे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर देवेन्द्र सूण्डा परिवहन निरीक्षक ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन, रोड इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल कंपनियों एवं अन्य हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी, पुलिस, शिक्षा, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................