जिलेभर में पशु चिकित्सा संस्थानों का हुआ आकस्मिक निरीक्षण

Jan 31, 2026 - 13:47
Jan 31, 2026 - 13:47
 0
जिलेभर में पशु चिकित्सा संस्थानों का हुआ आकस्मिक निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)जिलेभर में शनिवार को पशुपालन विभाग के सभी चिकित्सालयों, उपकेन्द्रों चिकित्सा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने भुसावर उपखण्ड मुख्यालय स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने कहा कि मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को लाभान्वित किया जाये, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं नस्ल सुधार कार्यक्रमों के बारें में पशुपालकों को जानकारी देकर योजनाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अस्पताल में सभी प्रकार की दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई व्यवस्था को बनाये रखते हुए पशुपालकों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। 
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय छौंकरवाडा कलां एवं उपकेन्द्र चेंटौली का निरीक्षण किया। छौंकरवाडा में 190 पशुओं का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा से लाभान्वित करना पाया गया। इसी प्रकार जिलेभर में सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों द्वारा पशु चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................