उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से अपनी मांगों को लेकर मिले संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी
अलवर (राजस्थान) संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के कर्मचारियों द्वारा जयपुर में भवानी निकेतन में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिलने पहुंचे। जिसमें समिति प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी द्वारा अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सरकारी विभागों में सालों से कार्यरत कर्मचारियों कि समस्याओं को बताया गया।
महामंत्री ऋतिक रोशन ने बताया कि पिछली एवं वर्तमान सरकार ने बजट घोषणा में प्रदेश के सरकारी संस्थाओं से संविदा पर कार्यरत को लेने की प्रथा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करते हुए कार्मिक विभाग के अधीन एक सरकारी संस्था बनने कि घोषणा कि गई थी । इसी दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इस वर्ष बजट में सरकार आप सभी कर्मचारी वर्ग का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है । जिसमें महामंत्री ऋतिक रोशन, सुनील चौधरी, कृष्ण कुमार,नीरज कुमार आदि मौजूद रहे ।


