सेवर में नैनो उर्वरक उपयोग पर किसान सभा आयोजित

Feb 1, 2026 - 13:08
 0
सेवर में नैनो उर्वरक उपयोग पर किसान सभा आयोजित

भरतपुर (विष्णु मित्तल) भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा भरतपुर जिले के गांव सेवर में नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसान सभा एवं समाज भलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको भरतपुर के उप क्षेत्र प्रबंध  श्याम सुंदर ने किसानों को इफको नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के लाभ, उपयोग की विधि तथा विभिन्न फसलों पर इसके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।
किसान उत्पादक संगठन  सेवर के चेयरमैन कुंवरसिंह (ततामड़) ने नैनो उर्वरकों को किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचलित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के परिणाम अत्यंत संतोषजनक हैं तथा वे पिछले कई वर्षों से अपनी गेहूं की फसल में केवल नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का ही प्रयोग कर रहे हैं।कार्यक्रम में इफको के निदेशक नीरज चौधरी ने किसानों से अपील की कि वे नैनो डीएपी का उपयोग बीजोपचार में तथा नैनो यूरिया का छिड़काव खड़ी फसल में करें, जिससे उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि संभव हो सके।

इफको के एमडीई श रामकिशोर गोस्वामी ने किसानों को इफको की “संकट हरण बीमा योजना” के बारे में जानकारी दी और इस योजना के लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने इफको द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्रोन से नैनो उर्वरकों के छिड़काव में विशेष रुचि दिखाई। समाज भलाई कार्यक्रम के अंतर्गत इफको द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को कंबल भी वितरित किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................