हमारी संस्कृति फाउंडेशन ने नगली ओझा में किया कार्यक्रम; आत्मनिर्भरता, संयुक्त परिवार और गौ-संरक्षण पर चर्चा हुई

Feb 7, 2026 - 12:08
 0
हमारी संस्कृति फाउंडेशन ने नगली ओझा में किया कार्यक्रम; आत्मनिर्भरता, संयुक्त परिवार और गौ-संरक्षण पर चर्चा हुई

खैरथल (हीरालाल भूरानी) हमारी संस्कृति फाउंडेशन ने खैरथल के नगली ओझा गांव स्थित धूनी नाथ आश्रम में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संयुक्त परिवार, वृक्षारोपण और गौशाला के महत्व पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम में अतिथि ज्ञानदेव आहूजा ने गौ संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गायों को बचाने और मंदिरों को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। आहूजा ने यह भी बताया कि एकजुट होकर रहने से बेहतर विकास संभव है।
हमारी संस्कृति फाउंडेशन की संस्थापक शिवानी शर्मा ने संयुक्त परिवार के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि एकल परिवारों में सुख-दुख का अनुभव कम होता है, जबकि संयुक्त परिवार में सुख दोगुना और दुख बांटने से आधा हो जाता है। शर्मा ने गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनके गले में अंधेरे में चमकने वाली रेडियम बेल्ट डालने का सुझाव भी दिया।
इसी दौरान गंगाराम की ओर से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगी दिनेश नाथ महाराज, संस्थापक शिवानी शर्मा, कुमोद, सागर, धीर राम, जयसिंह, गंगाराम, प्रताप, गिर्राज, अमन सिंह, राकेश, सोमनाथ, करण कपूर, महेंद्र, धर्मवीर, चुन्नीलाल, सुमेर, वेद, बलवान, कालू ठेकेदार, रतिराम और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है