राजपुर बड़ा में संत ज्ञानेश्वरा नंदजी की मूर्ति स्थापना पर निकाली शोभायात्रा, भंडारे का किया आयोजन

Feb 7, 2026 - 12:04
 0
राजपुर बड़ा में संत ज्ञानेश्वरा नंदजी की मूर्ति स्थापना पर निकाली शोभायात्रा, भंडारे का किया आयोजन

 सकट (अलवर). क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव स्थित रघुनाथजी मंदिर में शनिवार को ग्रामीणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर के ब्रह्मलीन संत ज्ञानेश्वरा नंदजी की मूर्ति की स्थापना की गई। और इस मौके पर आयोजित भंडारे मे राजपुर बड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर खीर मालपुआ व सब्जी की प्रसादी ग्रहण की। सरपंच प्रतिनिधि रामोतार शर्मा व पूरण मल चौला ने बताया कि संत की मूर्ति स्थापना से पूर्व ग्रामीणों ने बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के साथ ब्रह्मलीन संत ज्ञानेश्वरा नंदजी की मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा प्रातः 9:15 बजे रघुनाथ जी मंदिर से ध्वज  पूजन के साथ विधिवत रवाना हुई और गांव के प्रमुख मांगों होते हुए नगर परिक्रमा करते हुए दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल रघुनाथ जी मंदिर पहुंची। यहां बांदीकुई के पं दीनदयाल व्यास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में संत ज्ञानेश्वरा नंदजी महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। इस मौके पर मंदिर में हवन पूजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर सरपंच अंजना शर्मा, मुख्य यजमान मनोज कुमार  विजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, किशोरी ठेकेदार, केदार सैनी, बंसी राम सैनी, अनिल गुप्ता, हरीश गुप्ता, धर्म सिंह गुर्जर, सूरज नारायण गुप्ता, पूरण मल, घनश्याम चौला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है