अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान

Mar 5, 2026 - 18:18
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 51 महिलाओं का सम्मान

भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन द्वारा 8 मार्च, रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 51 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। माली ने यह भी बताया कि महिला सम्मान समारोह का उद्देश्य महिलाओं का सर्वागीण विकास तथा उनकी सहभागिता को बढावा देना है, जिससे उन्हें अपनी अंर्तरंग प्रतिभाओं, शक्तियों, योग्यताओं की पहचान हो सके। महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह के पीछे बाह्य व आंतरिक कारण हो सकते हैं लेकिन इन कारणों के बावजूद महिलाएं अपनी शक्तियों, प्रतिभाओं को पहचानकर सशक्त व स्वावलंबी बन सकती है। महिलाओं में विलक्षण गुण होते हैं आवश्यकता केवल उन्हें उनकी पहचान करने के लिए प्रोत्साहन देने की है। 
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा, सामाजिक, अभिनय, खेल-कूद सहित अन्य क्षेत्रों की 51 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर विशेष सम्मान किया जायेगा। इस समारोह को सफलता पूर्वक सफल बनाने के लिए अतिशीघ्र 5 सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन किया जायेगा। इस कमेटी द्वारा ही विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभाओं की पहचानकर इस समारोह में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................